सितम्बर 24, 2025 7:52 अपराह्न

printer

कोलकाता और आसपास के इलाकों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है

कोलकाता और आसपास के इलाकों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। कोलकाता और उपनगरों के कई इलाकों से पानी कम हो गया है, लेकिन कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इस बीच, केंद्रीय शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री और भाजपा नेता डॉ. सुकांत मजूमदार ने कोलकाता में जलभराव से संबंधित बिजली के झटके से हुई मौतों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना की।