सितम्बर 24, 2025 9:00 अपराह्न

printer

कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी ने आज कहा कि भारत के कोयला और खनिज क्षेत्र बढ़ती ऊर्जा मांग के साथ-साथ हरित विकास को बढ़ावा दे रहे हैं

कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी ने आज कहा कि भारत के कोयला और खनिज क्षेत्र बढ़ती ऊर्जा मांग के साथ-साथ हरित विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। एक शिखर सम्मेलन में बोलते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि वर्ष 2024-25 में कोयला उत्पादन और प्रेषण एक अरब टन को पार कर जाएगा, और 2030 तक मांग एक अरब 60 करोड टन तक पहुँचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग को पूरा करने और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए, सरकार कोयले को हरित विकास का वाहक बना रही है। श्री रेड्डी ने कहा कि कोयला गैसीकरण मिशन 2030 तक 10 करोड़ टन का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है। खनन सुधारों पर बोलते हुए उन्‍होंने बताया कि 542 खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है, जिनमें 34 महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं।