केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भागीरथ चौधरी आज सिक्किम पहुँचे। श्री चौधरी पूर्वोत्तर क्षेत्र में कृषि संबंधों को मज़बूत करने और विकास पहलों को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर संपर्क सेतु कार्यक्रम के तहत सिक्किम के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। कल राज्य मंत्री एक समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए सोरेंग का दौरा करेंगे। 25 तारीख को, केंद्रीय राज्य मंत्री दक्षिण सिक्किम के नामची ज़िले के बेरमोइक स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में बागवानी विभाग के नवनिर्मित भवनों के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन राज्य मंत्री आईसीएआर-अटारी, ज़ोन-6 की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला 2025 का भी उद्घाटन करेंगे।
Site Admin | सितम्बर 23, 2025 8:42 अपराह्न
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भागीरथ चौधरी आज सिक्किम पहुँचे