कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश और गुजरात में प्रमुख दलहनों और तिलहनों की खरीद को स्वीकृति दे दी है। श्री चौहान ने आज एक उच्च-स्तरीय बैठक में कहा कि पूरी खरीद प्रक्रिया पारदर्शी, डिजिटल और किसान-केंद्रित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पहल का लाभ केवल वास्तविक किसानों को ही मिलना चाहिए। कृषि मंत्री ने राज्यों को बिचौलियों के किसी भी तरह के शोषण को रोकने का निर्देश दिया। श्री चौहान ने दोनों राज्यों के किसानों से उड़द और अरहर की पूरी खरीद के साथ-साथ मूंग, तिल, मूंगफली और सोयाबीन की खरीद को भी मंजूरी दी। इसका अनुमानित मूल्य 13 हज़ार 800 करोड़ रुपये है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, पूरी खरीद प्रक्रिया ई-समृद्धि और ई-संयुक्ति पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से संचालित की जाएगी। इससे किसानों के बैंक खातों में सीधा भुगतान संभव होगा।
Site Admin | सितम्बर 23, 2025 8:51 अपराह्न
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश और गुजरात में प्रमुख दलहनों और तिलहनों की खरीद को स्वीकृति दे दी है