कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने अपने राजनीतिक प्रस्ताव में बिहार में चलाए जा रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का विरोध किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आज पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई। चार घंटे से ज़्यादा समय तक चली इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा, बैठक में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अस्सी से ज़्यादा सालों में पहली बार सीडब्ल्यूसी की बैठक बिहार में हुई।
इस बीच, भाजपा ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को केवल दिखावा बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार की लोकप्रियता देखकर कांग्रेस-राजद के नेता घबरा गए हैं।