सितम्बर 23, 2025 8:53 अपराह्न

printer

‘एआई सिंधुदुर्ग मॉडल’ को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल सकती है

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके विकसित ‘एआई सिंधुदुर्ग मॉडल’ को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल सकती है। नीति आयोग के सदस्य अगले महीने के पहले सप्‍ताह में एआई-आधारित मॉडल का अध्ययन करने के लिए जिले का दौरा करेंगे।

    यह एआई मॉडल जिला प्रशासन की योजनाओं की तेज़ और अधिक सटीक निगरानी की अनुमति देगा, जिससे किसानों, छात्रों, उद्योगों और नागरिकों को लाभ होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पहल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।