सितम्बर 24, 2025 11:52 पूर्वाह्न

printer

ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में कृषि का विविधीकरण देश की ज़रूरत है: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में कृषि का विविधीकरण देश की ज़रूरत है। आज नई दिल्ली में भारत जैव ऊर्जा और प्रौद्योगिकी एक्सपो के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि भारत की 65% आबादी कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी है, और सकल घरेलू उत्पाद में उनका योगदान केवल 14% है। उन्होंने कहा कि गाँवों में गरीबी और बेरोज़गारी किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य न मिलने के कारण है।

 

सड़क मंत्री कहा कि वैश्विक बाज़ार अक्सर चीनी, मक्का, तेल और सोयाबीन जैसी फसलों की कीमतें तय करते हैं, इससे भारतीय किसानों पर असर पड़ता है।