संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र इस महीने की 25 तारीख से नई दिल्ली में नदी उत्सव के छठे संस्करण का आयोजन करेगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम नदियों और सामुदायिक आजीविका के बीच संबंधों पर विचार करने के लिए विशेषज्ञों और रचनात्मक कलाकारों को एक साथ लाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगोष्ठी, वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव, कार्यशाला, प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल होंगे।
कार्यक्रम से पहले नदी उत्सव के संयोजक अभय मिश्रा ने मीडिया को बताया कि यह आयोजन नदियों को न केवल पारिस्थितिक संस्थाओं के रूप में बल्कि सांस्कृतिक जीवन रेखा के रूप में भी सम्मानित करने का एक सतत प्रयास है।