मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 15, 2025 7:39 पूर्वाह्न

printer

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्‍नम पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्‍नम पांच दिन की भारत यात्रा पर कल रात नयी दिल्ली पंहुचे। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। सिंगापुर के  राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। मंत्रियों और सांसदों सहित एक उच्‍च स्‍तरीय शिष्‍टमंडल भी उनके साथ है।

    यात्रा के दौरान वे कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी सिंगापुर के राष्‍ट्रपति से मिलेंगे। श्री थरमन 17 और 18 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे।

    भारत और सिंगापुर के बीच मैत्री और परस्‍पर सम्‍मान पर आधारित भरोसेमंद सहयोग संबंध रहा है। वहां के राष्‍ट्रपति की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। राष्ट्रपति षणमुगम की यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….