अप्रैल 12, 2026 9:56 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर जताया शोक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक भारतीय कलाओं को समृद्ध बनाने में अद्वितीय योगदान दिया। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा कि हिंदी, मराठी और कई अन्य भाषाओं में गायन के माध्यम से उन्होंने भारतीय संगीत और सिनेमा को वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा दिलाई। उन्होंने कहा कि उनका निधन भारतीय संगीत और कला जगत के लिए बडा नुकसान है।