मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड में 16 जून तक भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। केंद्र के अनुसार राज्य के अठारह जिलों में हीट वेव जारी है। कल पलामू, चतरा, गढ़वा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि इस बार राज्य में मॉनसून 20 जून तक प्रवेश करेगा। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना था, जो अब कमजोर पड़ गया, इसके कारण मॉनसून की गति धीमी हो गयी है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड में 16 जून तक भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया
