अप्रैल 17, 2026 8:24 पूर्वाह्न

printer

मध्य भारत और दक्षिण के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में कल तक बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। इसके अलावा, विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्काल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है।