अप्रैल 19, 2026 12:51 अपराह्न

printer

कोलकाता: DCP शांतनु सिन्‍हा बिस्‍वास और सन एंटरप्राइज़ के प्रबंध निदेशक से जुड़े भवनों पर ईडी की रेड

प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता पुलिस उपायुक्‍त शांतनु सिन्‍हा बिस्‍वास और सन एंटरप्राइज़ के प्रबंध निदेशक जॉय कामदार से जुड़े तीन भवनों में तलाशी अभियान चला रहा है। इन तीन स्‍थानों में से दो का संबंध बिस्‍वास और एक का कामदार से है। ये छापेमारी सोना पप्‍पू और जॉय कामदार मामले में धनशोधन रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत की गई है। सोना पप्‍पू कोलकाता का एक हिस्‍ट्री-शीटर है। इसके भवनों में हाल ही में ई.डी. ने छापेमारी की थी।