May 10, 2026 8:53 AM

views 61

अमरीका: मयामी के पास नौका विस्फोट, 11 लोग घायल

अमरीका में मयामी के पास नौका विस्फोट में ग्यारह लोग घायल हो गए। फ्लोरिडा मत्स्य और वन्यजीव संरक्षण आयोग के अनुसार, यात्रियों को ले जा रही एक नौका में हाउलोवर सैंडबार के पास बिस्केन खाड़ी में विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।

May 10, 2026 8:49 AM

views 44

मौसम: केरलम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज केरलम, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्कल के कुछ हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के कुछ इलाकों में आज आंधी आने की संभावना है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत, अंडमान और निकोबार...

May 10, 2026 8:48 AM

views 5.5K

ब्रिटेन जहाजों की सुरक्षा के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्धपोत ‘एचएमएस ड्रैगन’ तैनात किए

ब्रिटेन होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा के लिए युद्धपोत एचएमएस ड्रैगन तैनात कर रहा है। इससे पहले, ब्रिटेन ने ईरान युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद, साइप्रस की सहायता के लिए पूर्वी भूमध्य सागर में युद्धपोत तैनात किया था। ब्रिटेन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस युद्धपोत की तैनाती का उद्दे...

May 10, 2026 8:39 AM

views 81

नई दिल्‍ली: गृह मंत्री अमित शाह आज बाढ़ और लू की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्‍ली में उच्‍च-स्‍तरीय बैठक में आशंकित बाढ़ और लू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक के दौरान अमित शाह राहत और बचाव उपायों में केन्‍द्रीय सरकारी एजेंसियों की तत्‍परता का आकलन करेंगे। शुरुआती चेतावनी प्रणालियों, संसाधनों की तैनाती और अंतर-एजेंसी समन्‍वय की भी ...

May 10, 2026 8:34 AM

views 54

आध्‍यात्मिक पर्यटन के वैश्विक केन्‍द्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर रहा सोमनाथ मंदिर, अमृत पर्व पर उपस्थित रहेंगे पीएम

ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर आध्‍यात्मिक पर्यटन के वैश्विक केन्‍द्र के रूप में अपनी यात्रा के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमनाथ अमृत पर्व के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। सोमनाथ ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष के रूप में श्री मोदी के नेतृत्‍व में सोमनाथ मंदिर वर्तमान समय में अपने स्‍वर्ण युग में है।...

May 10, 2026 8:28 AM

views 46

ईरान ने ईरानी जहाजों पर हमले के जवाब में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी दी

ईरान की नौसेना ने ईरानी तेल टैंकरों और वाणिज्यिक जहाजों पर किसी भी हमले के जवाब में अमरीकी सैन्य ठिकानों और जहाजों पर जोरदार हमले की चेतावनी दी है। होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के इलाकों में ईरानी और अमरीकी सेनाओं के बीच हाल की छिटपुट झड़पों के बाद यह बयान आया है। 28 फरवरी से ईरान के होर्मुज जलडमरूमध...

May 10, 2026 8:18 AM

views 59

गुवाहाटी में आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी

असम में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक आज सुबह 9 बजे गुवाहाटी में होगी। बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। राज्‍य में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं।

May 10, 2026 8:13 AM

views 312

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन. रंगासामी को पुद्दुचेरी का मुख्‍यमंत्री नियुक्‍त किया है। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने रंगासामी को केन्‍द्रशासित प्रदेश में नए सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया। वे 13 मई को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे पांचवी बार पुद्दुचेरी के मुख्‍यमंत्री होंगे। ऑल इंडिया एनआर का...

May 10, 2026 10:05 AM

views 57

ताशकंद में एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में नौ भारतीय महिला मुक्‍केबाज फाइनल में

ताशकंद में एशियाई अंडर-15 और अंडर -17 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की नौ महिला मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गई हैं। अंडर- 15 में भारत की अक्षिता ने 30 से 33 किलोग्राम वर्ग में, कजाकिस्तान की अयाज़ान मरात पर एकतरफा जीत दर्ज की। अंज़ी ने 37 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान की सरविनोज़ रिस्कुलोवा ...

May 10, 2026 7:44 AM

views 46

आईपीएल: गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हरा दिया। 230 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 152 रन पर ही सिमट गई। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स के लिए राशिद खान ने सर्वाधिक 4 वि...