मई 10, 2026 8:48 पूर्वाह्न

printer

ब्रिटेन जहाजों की सुरक्षा के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्धपोत ‘एचएमएस ड्रैगन’ तैनात किए

ब्रिटेन होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा के लिए युद्धपोत एचएमएस ड्रैगन तैनात कर रहा है। इससे पहले, ब्रिटेन ने ईरान युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद, साइप्रस की सहायता के लिए पूर्वी भूमध्य सागर में युद्धपोत तैनात किया था।

ब्रिटेन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस युद्धपोत की तैनाती का उद्देश्‍य होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए बहुराष्ट्रीय गठबंधन में भाग लेना है।