May 10, 2026 2:00 PM

views 183

आज विश्व भर में मनाया जा रहा है विश्व ल्यूपस दिवस

आज विश्व ल्यूपस दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस ऑटोइम्यून रोग ल्यूपस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। ल्यूपस का कोई ज्ञात इलाज नहीं है और यह रोज़मर्रा के जीवन पर असर डालने वाली बीमारी है।

May 10, 2026 12:29 PM

views 58

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। अनुरा दिसानायके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्रीलंका और तमिलनाडु इतिहास, संस्कृति, उद्यम तथा पीढ़ियों के अटूट लोक संपर्कों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के ...

May 10, 2026 1:23 PM

views 192

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में, आर्ट ऑफ लिविंग के 45वीं जयंती समारोह में भागीदारी की। उन्होंने संस्थान में नव-निर्मित ध्‍यान मंदिर का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेवा, आध्यात्मिकता और सामाजिक परिवर्तन में आर्ट ऑफ लिविंट फाउंडेशन की भूमिक...

May 10, 2026 12:15 PM

views 68

नागालैंड में वाहनों पर धार्मिक और गैरकानूनी स्टिकर पर रोक

नागालैंड सरकार ने गाड़ियों पर ऐसे नारों, स्टिकर, संकेतकों और पहचान-चिह्नों के उपयोग पर पाबंदी लगा दी है जो धर्म-आधारित हैं, गैर-सरकारी संगठनों से जुड़े हैं और गैर-कानूनी हैं। यह प्रतिबंध निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होगा। इसकी अधिसूचना 30 अप्रैल को जारी की गई है। वाहन मालिकों से कहा गया है कि वे...

May 10, 2026 12:14 PM

views 35

जम्मू-कश्मीर के नशामुक्ति अभियान में एक करोड़ से अधिक लोग जुड़े

जम्मू-कश्मीर में सौ दिन के नशामुक्ति अभियान में बड़े पैमानों पर लोगों की भागीदारी हो रही है। राज्य में अब तक 2 लाख 16 हज़ार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिनमें एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी रही है। मादक पदार्थों के सिलसिले में 646 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। राज्य में 160 ऐसे स्...

May 10, 2026 12:06 PM

views 75

आईपीएल प्लेऑफ: आज चेन्नई और बेंगलुरु में होंगे दो बड़े मुकाबले

आईपीएल क्रिकेट के प्लेऑफ में, आज दो मैच होंगे। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई में होगा। यह मैच दोपहर साढे तीन बजे से होगा। दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रायपुर में होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कल गुजरात ...

May 10, 2026 10:25 AM

views 314

तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता

शंघाई में तीरंदाजी विश्‍व कप- चरण 2 के रोमांचक फाइनल में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेजबान चीन को पांच-चार से हराकर स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। रिकर्व टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहोद शामिल थीं। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने दस बार के ओलम्पिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया को हराया था।

May 10, 2026 10:13 AM

views 82

लोकतंत्र को मजबूत करने में प्रत्‍येक मतदाता की भागीदारी होनी चाहिए: मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत करने में प्रत्‍येक मतदाता की भागीदारी होनी चाहिए। आज तिरूपति में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव पर संतोष व्‍यक्‍त किया। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त दो दिन ...

May 10, 2026 9:55 AM

views 82

डब्ल्यूएचओ ने हंतावायरस संक्रमण की आशंका वाले एमवी होंडियस क्रूज पर 42 दिन निगरानी के निर्देश दिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हंतावायरस संक्रमण की आशंका वाले एमवी होंडियस क्रूज पर सवार सभी लोगों को 42 दिन तक निगरानी में रखने को कहा है। संगठन के वैश्विक महामारी रोकथाम निदेशक डॉ. वैन केरखोव ने कहा कि वर्तमान में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य में लक्षण नहीं दिख रहे हैं, लेकिन उन्होंने 42 दिन के द...

May 10, 2026 11:49 AM

views 78

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ट्रिनिडाड पीएम ने कृषि-प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन किया

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने ट्रिनिडाड और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के साथ दक्षिण ट्रिनिडाड में एक कृषि-प्रसंस्करण केन्‍द्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की सीड्स पहल के अंतर्गत संचालित यह केन्‍द्र ट्रिनिडाड और टोबैगो के लघु और मध्यम उद्यमों को मजब...