मौसम विभाग ने आज केरलम, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्कल के कुछ हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के कुछ इलाकों में आज आंधी आने की संभावना है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, लक्षद्वीप, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की संभावना है। आज गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का भी अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले सात दिन तक रात में मौसम गर्म रह सकता है। विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा में दिन के समय तेज गर्मी और उमस रहने की संभावना है।
News On AIR | मई 10, 2026 8:49 पूर्वाह्न
मौसम: केरलम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान