आईपीएल क्रिकेट में कल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हरा दिया। 230 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 152 रन पर ही सिमट गई। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स के लिए राशिद खान ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। राशिद खान को प्लयेर ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 84 और साई सुदर्शन ने 55 रन बनाए।
आईपीएल में आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जांयटस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच दोपहर साढे तीन बजे से खेला जाएगा।
दूसरे मैच में रायपुर के शहीद वीर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इडियंस से होगा। यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।