ताशकंद में एशियाई अंडर-15 और अंडर -17 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की नौ महिला मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गई हैं।
अंडर- 15 में भारत की अक्षिता ने 30 से 33 किलोग्राम वर्ग में, कजाकिस्तान की अयाज़ान मरात पर एकतरफा जीत दर्ज की। अंज़ी ने 37 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान की सरविनोज़ रिस्कुलोवा को 5-0 से हराया।
सोनिया ने 40 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान की डायना मेंडिगारेयेवा को 5-0 से शिकस्त दी। तन्वी ने 43 किलोग्राम वर्ग में, कजाकिस्तान की सेज़िम नूरलुबेक को एकतरफा मुकाबले में मात दी।
हंशिका अत्री ने 46 किलोग्राम वर्ग में कोरिया की युहुई चेओन को हराया। सुनैना ने 58 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान की अर्दक अब्दिखान को हराया।
भूमिका ने 61 किलोग्राम वर्ग में, चीनी ताइपे की चियाओ-यिंग चांग को शिकस्त दी। तन्वी ने 64 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान की यास्मीन जौतखानोवा को 4-1 से हराया।