मई 10, 2026 8:34 पूर्वाह्न

printer

आध्‍यात्मिक पर्यटन के वैश्विक केन्‍द्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर रहा सोमनाथ मंदिर, अमृत पर्व पर उपस्थित रहेंगे पीएम

ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर आध्‍यात्मिक पर्यटन के वैश्विक केन्‍द्र के रूप में अपनी यात्रा के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमनाथ अमृत पर्व के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। सोमनाथ ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष के रूप में श्री मोदी के नेतृत्‍व में सोमनाथ मंदिर वर्तमान समय में अपने स्‍वर्ण युग में है। धार्मिक महत्‍व के अतिरिक्‍त सोमनाथ मंदिर पर्यावरणीय संरक्षण में भी अग्रणी स्तर पर उभर रहा है। इसका लक्ष्‍य देश के पहले शून्‍य उत्‍सर्जन वाले मंदिर के रूप में स्‍थापित होना है।