May 11, 2026 8:06 AM

views 47

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडु नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे बैठक

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबूनायडु आज नई दिल्‍ली आएंगे और आंध्र प्रदेश से जुड़े महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर केन्‍द्रीय मंत्रियों तथा वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे। इस दौरान श्री नायडु की केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह और सी.आर. पाटिल के साथ राज्‍य की ढांचागत परियोजनाओं, केन्‍द्रीय स...

May 11, 2026 8:03 AM

views 50

ईरान के संवर्धित यूरेनियम तक पहुंच बनाने वाले किसी भी ईरानी नागरिक को अमरीका निशाना बनाएगा: अमरीकी राष्ट्रपति

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमरीका, ईरान के संवर्धित यूरेनियम तक पहुंच बनाने वाले किसी भी ईरानी नागरिक को निशाना बनाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह परमाणु सामग्री अमरीकी सेना की निगरानी में है। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में ईरान में मौजूद यूरेनियम के महत्व को कम करके आंकने का प्रयास ...

May 11, 2026 8:24 AM

views 93

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में “सोमनाथ अमृत पर्व” में शामिल होंगे; वडोदरा में सरदारधाम होस्‍टल का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहले ज्‍योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण के अवसर पर आज सोमनाथ अमृत पर्व-2026 में भाग लेंगे। वे भगवान सोमनाथ की पूजा और कुम्‍भाभिषेक करेंगे तथा बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के एक रोड़ शो कार्यक्रम का भी आयोजन है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री भूपेन...

May 11, 2026 7:57 AM

views 193

आरबीआई और ईसीबी ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर किए हस्ताक्षर

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​और ईसीबी के अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने बासेल में बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) की बैठक से अलग...

May 11, 2026 8:26 AM

views 66

असम के राज्‍यपाल ने हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य में नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

असम के राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के हिमंता बिस्‍वा सरमा को राज्‍य में नई सरकार का गठन करने के लिए आमंत्रित किया है। असम में एन.डी.ए. की यह लगातार तीसरी सरकार होगी। एन.डी.ए. विधानमंडल दल का सर्वसम्‍मति से नेता चुने जाने के बाद हिमंता ने गठबंधन के अन्‍य नेताओं के साथ लोकभव...

May 11, 2026 8:25 AM

views 486

उत्तराखंड प्रशासन ने चार धाम यात्रियों और पर्यटकों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की

उत्‍तराखंड प्रशासन ने चार धाम यात्रा के श्रद्धालुओं और पर्यटकों से राज्‍य में खराब मौसम की स्थिति के बीच सावधान रहने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के विभिन्‍न भागों, विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में कल और बुधवार को खराब मौसम और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कि...

May 11, 2026 8:59 AM

views 186

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी के प्रस्‍ताव को किया खारिज

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी के प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया है। ममता बनर्जी ने एक संदेश में कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कट्टर वाम दलों सहित सभी विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान  क...

May 11, 2026 8:58 AM

views 54

सऊदी अरब ने यूएई, कतर और कुवैत पर ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की

सऊदी अरब ने संयुक्त अरब अमीरात, कतर और कुवैत के क्षेत्रों और समुद्री सीमा को निशाना बनाकर किए गए ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की है और खाड़ी देशों की सुरक्षा के प्रति फिर अपना समर्थन व्‍यक्‍त किया है। इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात ने कल कुवैत को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की थी। सं...

May 11, 2026 7:36 AM

views 42

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 42 गेद में 57 रन बनाये। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए। जवाब में, र...

May 11, 2026 7:29 AM

views 79

एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 आज से गुजरात के गांधीनगर में शुरू

एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 आज से गुजरात के गांधीनगर में शुरू हो रही है। यह चैंपियनशिप 17 मई को संपन्‍न होगी। भारत में यह प्रतियोगिता 44 वर्षों के बाद आयोजित की जा रही है। इसमें 28 देशों के लगभग 180 एथलीट भाग लेंगे। इसमें भारत, चीन और श्रीलंका के 16-16 भारोत्तोलक भाग ले रहे हैं जबकि चीनी ताइपे...