मई 11, 2026 8:26 पूर्वाह्न

printer

असम के राज्‍यपाल ने हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य में नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

असम के राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के हिमंता बिस्‍वा सरमा को राज्‍य में नई सरकार का गठन करने के लिए आमंत्रित किया है। असम में एन.डी.ए. की यह लगातार तीसरी सरकार होगी। एन.डी.ए. विधानमंडल दल का सर्वसम्‍मति से नेता चुने जाने के बाद हिमंता ने गठबंधन के अन्‍य नेताओं के साथ लोकभवन में राज्‍यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
 
श्री आचार्य कल श्री सरमा और मंत्रिपरिषद के नए सदस्‍यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
 
हाल के विधानसभा चुनाव में एन.डी.ए. को 126 सदस्‍यों की विधानसभा में एक सौ दो सीटें मिली थीं। भाजपा ने 82 और गठबंधन के दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्‍स फ्रंट ने दस-दस सीटें जीती थीं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला