मई 11, 2026 8:06 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडु नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे बैठक

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबूनायडु आज नई दिल्‍ली आएंगे और आंध्र प्रदेश से जुड़े महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर केन्‍द्रीय मंत्रियों तथा वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे। इस दौरान श्री नायडु की केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह और सी.आर. पाटिल के साथ राज्‍य की ढांचागत परियोजनाओं, केन्‍द्रीय सहायता और फंडिंग को लेकर बातचीत करने की उम्‍मीद है। विश्‍व बैंक के प्रतिनिधि भी मुख्‍यमंत्री से मिल सकते हैं। बाद में वे राजधानी में भारतीय उद्योग परिसंघ व्‍यापार बैठक में शामिल होंगे।

श्री नायडु, एस. महेन्‍द्रन देव सहित नीति आयोग के सदस्‍यों से भी मिलेंगे और राज्‍य के विकास तथा आर्थिक प्राथमिकताओं के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।