एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 आज से गुजरात के गांधीनगर में शुरू हो रही है। यह चैंपियनशिप 17 मई को संपन्न होगी। भारत में यह प्रतियोगिता 44 वर्षों के बाद आयोजित की जा रही है। इसमें 28 देशों के लगभग 180 एथलीट भाग लेंगे। इसमें भारत, चीन और श्रीलंका के 16-16 भारोत्तोलक भाग ले रहे हैं जबकि चीनी ताइपे से 15 प्रतिभागी हैं। भारतीय टीम का नेतृत्व बिंद्यारानी देवी और अजीत नारायण जैसे अनुभवी भारोत्तोलक करेंगे। मीराबाई चानू चोट लगने के कारण इस चैंपियनशिप में भकाग नहीं लेंगी।
News On AIR | मई 11, 2026 7:29 पूर्वाह्न
एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 आज से गुजरात के गांधीनगर में शुरू