May 11, 2026 8:29 AM
1.1K
शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में विशेष जांच दल ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्र नाथ रथ की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों कुख्यात निशानेबाज हैं। हत्या की साजिश में शामिल लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।