उत्तराखंड प्रशासन ने चार धाम यात्रा के श्रद्धालुओं और पर्यटकों से राज्य में खराब मौसम की स्थिति के बीच सावधान रहने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न भागों, विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में कल और बुधवार को खराब मौसम और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि उन्हें यात्रा के दौरान मौसम के बारे में ताजा जानकारी रखनी चाहिए और सावधानी के साथ यात्रा कार्यक्रम तैयार करना चाहिए। श्री पांडेय ने यात्रियों से राज्य में खराब मौसम को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम तैयार करते समय अधिक सजग रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित सरकारी विभागों को यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।