आईपीएल क्रिकेट में कल रात रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 42 गेद में 57 रन बनाये। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए। जवाब में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले, एक अन्य मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया।
आईपीएल में आज, पंजाब किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच धर्मशाला में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।