May 2, 2026 9:36 PM

views 50

मेडिकल प्रवेश के लिए नीट-यूजी 2026 की परीक्षा कल

स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी कल आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। नीट के सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा केंद्र में दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी।

May 2, 2026 9:37 PM

views 63

मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त पुलिस और मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। मतगणना पर्यवेक्षकों की सहायता के लिए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए 77 पुलिस पर्...

May 2, 2026 9:33 PM

views 130

संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को भारत के लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया है।   श्री जोशी का साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और जन संचार के क्षेत्र में व्यापक योगदान रहा है। अपने प्रभावशाली लेखन और गहरी सांस्कृतिक संवेदनशीलता के लिए ...

May 2, 2026 9:30 PM

views 46

उत्तर प्रदेश में 22 मई से जनगणना के लिए घरों की सूची बनाने का कार्य शुरू होगा

उत्तर प्रदेश में जनगणना - 2027 के पहले चरण के अंतर्गत घरों की सूची बनाने का कार्य इस महीने की 22 तारीख से शुरू होगा। 7 मई से स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध होगी। उत्‍तर प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने लखनऊ में बताया कि नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर स्व-गणना सुविधा के माध्यम...

May 2, 2026 9:16 PM

views 42

भारत के लिए एलपीजी लेकर जा रहा एमटी सर्व शक्ति होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरा

मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाला एलपीजी वाहक पोत, एमटी सर्व शक्ति, जिसमें भारत के लिए 46,313 मीट्रिक टन एलपीजी लदा हुआ है, आज होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इसके इस महीने की 13 तारीख को विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद है।

May 2, 2026 9:04 PM

views 108

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्कल में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडी...

May 2, 2026 8:16 PM

views 21.2K

रेलवे ने पलवल स्टेशन की लोकल ट्रेनों के रूट का विस्तार किया

रेलवे ने पलवल स्टेशन से चलने वाली लोकल रेलगाड़ियों के मार्ग का विस्‍तार किया है। गाड़ी संख्‍या 64016 और 64019 को मथुरा तक बढ़ा दिया गया है, जबकि गाड़ी संख्‍या 64082 और 64051 अब कोसी कलां तक चलेगी। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से दैनिक यात्रियों को काफी राह...

May 2, 2026 8:02 PM

views 58

विदेश मंत्री आज से 10 मई तक कैरेबियाई देशों की यात्रा पर रहेंगे

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज से 10 मई तक जमैका, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान वे तीनों देशों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। इन देशों के विदेश मंत्रियों के साथ होने वाली चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के सा...

May 2, 2026 7:59 PM

views 103

सरकार ने रेलवे अवसंरचना और मेट्रो विद्युत प्रणालियों के लिए 895 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेलवे ने रेलवे पुल अवसंरचना को मजबूत करने और मेट्रो रेल विद्युत प्रणालियों को उन्नत बनाने के लिए 895 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यह मेट्रो रेल की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोलकाता मेट्रो रेलवे के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को मजबूत करने के लिए 671 करोड़ ...

May 2, 2026 7:50 PM

views 39

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं, कार्रवाई के दिए निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं को समझने और उनका समाधान ...