मई 2, 2026 9:16 अपराह्न

printer

भारत के लिए एलपीजी लेकर जा रहा एमटी सर्व शक्ति होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरा

मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाला एलपीजी वाहक पोत, एमटी सर्व शक्ति, जिसमें भारत के लिए 46,313 मीट्रिक टन एलपीजी लदा हुआ है, आज होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इसके इस महीने की 13 तारीख को विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद है।