मई 2, 2026 9:37 अपराह्न

printer

मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त पुलिस और मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। मतगणना पर्यवेक्षकों की सहायता के लिए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है।
 
आयोग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मतगणना के दिन पुलिस पर्यवेक्षक किसी भी परिस्थिति में मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे।