मई 2, 2026 7:59 अपराह्न

printer

सरकार ने रेलवे अवसंरचना और मेट्रो विद्युत प्रणालियों के लिए 895 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेलवे ने रेलवे पुल अवसंरचना को मजबूत करने और मेट्रो रेल विद्युत प्रणालियों को उन्नत बनाने के लिए 895 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यह मेट्रो रेल की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोलकाता मेट्रो रेलवे के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को मजबूत करने के लिए 671 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को मंजूरी दी गई है। इसमें 291 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सात नए ट्रैक्शन सबस्टेशनों का निर्माण भी शामिल है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला