मई 2, 2026 9:04 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्कल में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, रायलसीमा, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों तक गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने की आशंका जताई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्‍कल में सोमवार तक गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है।