मई 2, 2026 8:02 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री आज से 10 मई तक कैरेबियाई देशों की यात्रा पर रहेंगे

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज से 10 मई तक जमैका, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान वे तीनों देशों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। इन देशों के विदेश मंत्रियों के साथ होने वाली चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी शामिल होंगे।