मई 2, 2026 9:30 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश में 22 मई से जनगणना के लिए घरों की सूची बनाने का कार्य शुरू होगा

उत्तर प्रदेश में जनगणना – 2027 के पहले चरण के अंतर्गत घरों की सूची बनाने का कार्य इस महीने की 22 तारीख से शुरू होगा। 7 मई से स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध होगी। उत्‍तर प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने लखनऊ में बताया कि नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर स्व-गणना सुविधा के माध्यम से इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद उन्‍हें एक विशिष्ट कोड प्राप्त होगा, जिसे घर पर आने वाले जनगणना अधिकारी के साथ साझा करना होगा। सुश्री वर्मा ने कहा कि राज्‍य में जनगणना अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।