अप्रैल 15, 2026 8:16 पूर्वाह्न

printer

महिला आरक्षण विधेयक संतुलित है और सभी की आकांक्षाएं पूरी करता है: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक विशेष संसदीय सत्र में पेश किया जाएगा। यह विधेयक हर राज्य, समुदाय और क्षेत्र की आकांक्षाओं को पूरा करता है। कल नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से संपर्क किया है और इस विधेयक का सभी ने समर्थन किया। इस विधेयक को 16अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संसद सत्र में पेश किया जाएगा। श्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय हित में एकजुट होने के लिए सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण राजनीतिक मुद्दा नहीं हो सकता और इस विधेयक की प्रक्रिया में देरी नहीं की जा सकती।