अप्रैल 15, 2026 8:41 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर, श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुनचनगिरी में स्थित श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के साथ संयुक्त रूप से ‘सौन्दर्य लहरी और शिव महिम्ना स्तोत्रम’ नामक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।

श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर, श्री आदिचुनचनगिरी महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधिपति और पूजनीय संत श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामी को समर्पित एक स्मारक है।

 
इस मंदिर का निर्माण पारंपरिक द्रविड़ वास्तुकला शैली में किया गया है। यह दिवंगत संत के जीवन और विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामी अपने आजीवन सामाजिक सेवा के समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे। उन्होंने अनेक शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना की। उनका दृढ़ विश्वास था कि समाज की सेवा ही सर्वोच्च पूजा है। श्री महास्‍वामी की शिक्षाओं ने जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं को पार करते हुए लाखों लोगों को प्रेरित किया।