अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण आज से देश भर में 554 नामित बैंक शाखाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से शुरू हो रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिए विस्तृत प्रक्रिया जारी की है। 57 दिनों की यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 29 जून को आयोजित की जाएगी।
News On AIR | अप्रैल 15, 2026 7:51 पूर्वाह्न
अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण आज से शुरू