अप्रैल 10, 2026 9:11 अपराह्न | SIR process

printer

उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाताओं की संख्या में 84 लाख की वृद्धि, अंतिम सूची जारी

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाताओं की संख्या में 84 लाख से अधिक की वृद्धि हुई और यह बढ़कर करीब 13 करोड़ 39 लाख हो गई। निर्वाचन आयोग ने आज अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की। नागरिक अब voters.eci.gov.in जैसे आधिकारिक पोर्टलों के माध्यम से ऑनलाइन अपना नाम की जांच कर सकते हैं।
लखनऊ में संवादददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इस वर्ष 6 जनवरी को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में कुल 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता थे, जबकि आज प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गई है।