उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भाषाओं और बोलियों की विविधता के बावजूद भारत एकजुट है क्योंकि यह धर्म के सूत्र से बंधा है। आज पटना में साहित्य अकादमी के कार्यक्रम ‘उन्मेष’ के तीसरे संस्करण के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि देश की भाषाएँ, साहित्य और संस्कृति अभिव्यक्ति के साझा मूल्यों को दर्शाती हैं। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि उन्मेष ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण का प्रतीक है।
श्री राधाकृष्णन ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मस्थली है जो ढाई हजार साल पहले वैशाली में फला-फूला। उन्होंने कहा कि बिहार भगवान महावीर की भी भूमि है, जिन्होंने अहिंसा के सिद्धांत का प्रचार किया और बाद में महात्मा गांधी को भी इससे प्रेरणा मिली। उप-राष्ट्रपति ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति आंदोलन की अपनी यादें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण देश में परिवर्तन के ध्वजवाहक थे।
Site Admin | सितम्बर 28, 2025 1:48 अपराह्न | Vice President Radhakrishnan: India is united by languages and religion
उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन: भाषाओं और धर्म से बंधा है एकजुट भारत