सितम्बर 28, 2025 1:48 अपराह्न
46
उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन: भाषाओं और धर्म से बंधा है एकजुट भारत
उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भाषाओं और बोलियों की विविधता के बावजूद भारत एकजुट है क्योंकि यह धर्म के सूत्र से बंधा है। आज पटना में साहित्य अकादमी के कार्यक्रम 'उन्मेष' के तीसरे संस्करण के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि देश की भाषाएँ, साहित्य और संस्कृति अभिव्यक्ति के साझा मूल्यों को दर्शाती हैं। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि उन्मेष 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के दृष्टिकोण का प्रतीक है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मस्थली है जो ढाई हजार साल पहले वैशाली में फला-फूला। उन्ह...