मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। गांगेय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों, केरलम, माहे, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज तेज़ बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और ओडिशा में आज बिजली चमकने की आशंका है।