पश्चिम बंगाल में कल 16 जिलों की 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। इस चरण में 1478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।
उधर, तमिलनाडु में भी कल राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता हैं।
तमिलनाडु में एक ही चरण और पश्चिम बंगाल में पहले चरण का विधानसभा चुनाव प्रचार कल समाप्त हो गया।