अप्रैल 24, 2026 12:43 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दीं शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों, विशेषकर पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि पंचायती राज जमीनी स्तर के लोकतंत्र और सहभागी शासन की भावना का प्रतीक है, स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाता है और समावेशी विकास को मजबूत करता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि ग्राम स्तर पर निर्णय लेने में जनता की आवाज सुनी जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवर्तन को आगे बढ़ाने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है और आत्मनिर्भर और लचीले विकसित भारत के निर्माण में उनका योगदान अत्यावश्यक है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और सभी के लिए सतत विकास प्राप्त करने की दिशा में नए सिरे से प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।