अप्रैल 8, 2026 2:12 अपराह्न

printer

अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प और वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमरीका के संबंधों के भविष्‍य तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प और वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ वॉशिंगटन में मुख्‍य बैठक की है। श्री गोर ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के साथ अपने रात्रि भोज को असाधारण बताया। श्री गोर ने द्विपक्षीय संबंधों को सशक्‍त बनाने पर हुई चर्चा और वैश्विक स्थिरता के प्रति राष्‍ट्रपति की वचनबद्धता का उल्‍लेख किया। यह बैठक ईरान पर सुनियोजित सैन्‍य हमले को अस्‍थायी रूप से रोके जाने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच हुई है। इससे पहले श्री गोर ने अमरीका के उपराष्‍ट्रपति जे.डी. वेंस से भी मुलाकात की। 
 
अमरीका के राजदूत ने अमरीका के वाणिज्‍य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के साथ भी वार्ता की। इस वार्ता में आर्थिक सहयोग को विस्‍तार करने पर चर्चा हुई।