केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदार और प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया है। वे आज विशाखापत्तनम में आयोजित रोजगार मेले में 250 नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आह्वान किया।