अप्रैल 17, 2026 6:12 पूर्वाह्न

printer

सिक्किम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला रैली आज गंगटोक में आयोजित

सिक्किम में, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला रैली आज सुबह गंगटोक में आयोजित की जाएगी। इस रैली का आयोजन राज्य की प्रमुख महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए किया जा रहा है। रैली को देवराली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और पालजोर स्टेडियम में इसका समापन होगा। इस रैली में राज्य की कई प्रमुख महिला हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।