अप्रैल 17, 2026 6:19 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल क्रिकेट में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल मुंबई में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मुम्‍बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाये। जवाब में पंजाब किंग्स ने 21 गेंद शेष रहते ही तीन विकेट पर 198 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
 
आईपीएल में आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच शाम 07:30 से खेला जायेगा।