अप्रैल 17, 2026 6:15 पूर्वाह्न

printer

सरकार ने गृहयुद्ध जैसे हालात के दावे वाले वीडियो को फर्जी बताया

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि भारत में गृहयुद्ध जैसी स्थिति है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच ईकाई ने कहा कि यह दावा फर्जी है और इस वीडियो का प्रसारण पाकिस्तान आधारित सोशल मीडिया अकाउंट से किया जा रहा है। इकाई ने बताया कि यह वीडियो सिलिंडर विस्फोट घटना से संबंधित है। यह वीडियो किसी प्रकार की घरेलू अशांति या हिंसा से संबंधित नहीं है। इकाई ने नागरिकों को वीडियो साझा करने और उस पर विश्वास करने से पहले विश्वस्त स्रोतों से सूचना का सत्यापन करने की सलाह दी है।