वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग सशक्त बनाने पर चर्चा की। व्यापार और निवेश संबंधो को प्रगाढ़ बनाने संबंधी साझा वचनबद्धता व्यक्त करते हुए श्री गोयल ने दोनों देशों के बीच व्यापक और परस्पर लाभकारी साझेदारी को आगे बढ़ाने की आवाश्यकता पर बल दिया।
News On AIR | अप्रैल 17, 2026 5:57 पूर्वाह्न
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की