अप्रैल 27, 2026 7:28 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने खेलों में अपार प्रगति की: खेल मंत्री मनसुख मांडविया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2036 तक देश को शीर्ष 10 खेल राष्ट्रों में शामिल करना है। नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एथलीट ऐप की शुरुआत करते हुए श्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने खेलों में अपार प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सही योजना, समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ देश आने वाले वर्षों में विश्व के अग्रणी खेल राष्ट्रों में से एक बन सकता है।

खेल मंत्री ने इस अवसर पर विशेष लोगो का भी अनावरण किया, जो भारतीय निशानेबाजी में साढ़े सात दशकों की उत्कृष्टता, अनुशासन और उपलब्धियों का प्रतीक है।